खूंटी के कर्रा में उग्रवादियों का हमला, मशीन फूंकी और की फायरिंग

Johar News Times
2 Min Read

देर रात उग्रवादियों ने निर्माण स्थल पर हमला कर मशीन में आग लगा दी और कई राउंड फायरिंग की।
PLFI के नाम का पर्चा बरामद, पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज किया।

खूंटी जिले के कर्रा क्षेत्र में देर रात उग्रवादियों ने दहशत फैलाते हुए निर्माण कार्य को निशाना बनाया। हथियारबंद हमलावरों ने मौके पर पहुंचकर मशीन में आग लगा दी और कई राउंड फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया।

- Advertisement -
Ad image

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उग्रवादी पहले निर्माण स्थल पर पहुंचे और मशीन को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद लगातार गोलियां चलाकर इलाके में दहशत फैलाई और फिर मौके से फरार हो गए।

घटनास्थल से प्रतिबंधित संगठन PLFI के नाम का पर्चा बरामद हुआ है, जिसमें अमृत होरो ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पर्चे में बिना संगठन से बात किए निर्माण कार्य कराने को वजह बताया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस ने कहा कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

हर अपडेट के लिए जुड़े रहें — हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट पोर्टल को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com

Share This Article