पालतू कुत्तों का प्यार कई बार सेहत पर भारी पड़ सकता है। चेहरे को चाटने से संक्रमण और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

पालतू कुत्ता के साथ लगाव रखना आम बात है, लेकिन कई बार यह प्यार सेहत के लिए जोखिम भी बन सकता है। खासकर जब कुत्ते को चेहरे या मुंह के पास चाटने दिया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार कुत्तों के मुंह में कई तरह के बैक्टीरिया और कीटाणु होते हैं, जो इंसानों में संक्रमण फैला सकते हैं।
अगर व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर है या चेहरे पर कट या घाव है, तो संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है। इससे स्किन इंफेक्शन, पेट से जुड़ी समस्याएं और कुछ मामलों में गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।
डॉक्टर सलाह देते हैं कि पालतू जानवरों से प्यार करें, लेकिन साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। कुत्ते को चेहरे से दूर रखें, नियमित टीकाकरण कराएं और हाथ धोने की आदत अपनाएं।









