गोइलकेरा–टोंटो सीमा पर मुठभेड़, एक माओवादी नक्सली ढेर

#JharkhandNews #Chaibasa #NaxalEncounter #BreakingNews #SecurityForces #Maoist #Goilkera #Tonto #PoliceAction #LatestNews

Johar News Times
1 Min Read


चाईबासा के जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक नक्सली मारा गया, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा–टोंटो थाना सीमा क्षेत्र के बोरोई जंगल में बुधवार को सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में एक माओवादी नक्सली मारा गया, जिसकी पहचान अमृत उर्फ इसराइल के रूप में की गई है।

- Advertisement -
Ad image

घटना की पुष्टि जिले के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने की है। पुलिस के अनुसार, नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया था। इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान में एक नक्सली का शव बरामद किया गया। हालांकि अन्य नक्सलियों के हताहत होने की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।

Share This Article