बहरागोड़ा में विश्व मलेरिया दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Johar News Times
1 Min Read

बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन डॉ सुराई मार्डी के नेतृत्व में किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मलेरिया के फैलने की मुख्य वजह गंदगी है।सभी को अपने घर के आस पास सफाई पर सामूहिक रूप से ध्यान देना होगा।जैसे जल जमाव नहीं हो,झाड़ियों की सफाई की जाय।कूड़ा करकट को नियमित रूप से जलाएं,अगर जल जमाव है तो उसकी नियमित निकासी करें, बिचिंग पाउडर का छिड़काव करें।इसके अतिरिक्त लोगों को बचाव के लिए नियमित तौर पर मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए।सजगता और तत्परता से ही मलेरिया से बचाव संभव है।मौके पर स्थानीय लोगों के साथ साथ चिकित्सा कर्मी भी उपस्थित थे।

Share This Article