सरायकेला: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के सफल संचालन के लिए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 19 अप्रैल (रविवार) को होने वाली इस परीक्षा को लेकर उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को विभिन्न प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) और सेंटर सुपरिटेंडेंट ने परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया।
प्रमुख केंद्रों का हुआ भौतिक निरीक्षण
जिले के कुल 8 परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को परखने के लिए वरीय अधिकारियों ने मोर्चा संभाला:
- सरायकेला: KVPS CM SOE (Girls) केंद्र का निरीक्षण कुचाई के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री साधु चरण देवगम द्वारा किया गया।
- आदित्यपुर: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन केंद्र का जायजा खरसावां के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी ने लिया।
मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा पर जोर
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से जांच की। सभी सेंटर सुपरिटेंडेंट को निर्देश दिए गए हैं कि:
- परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हो।
- आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
- परीक्षा सामग्री की सुरक्षा और केंद्रों पर प्रतिनियुक्त कर्मियों की सक्रियता में कोई कमी न रहे।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ताजातरीन खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com















