जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया है। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी योगेन्द्र प्रसाद ने जेएनएसी के प्रथम नगर आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, विशेष पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, अभियंताओं, सहायक नगर नियोजक समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। जेएनएसी से जुड़े संवेदकों ने भी नव नियुक्त नगर आयुक्त का अभिनंदन करते हुए शहर के विकास कार्यों और जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग का भरोसा जताया।

विकास कार्यों को मिलेगी नई गति की उम्मीद
शहरवासियों को उम्मीद है कि योगेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में स्वच्छता व्यवस्था, सड़क-नाली निर्माण, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और शहरी प्रबंधन में तेजी आएगी। साथ ही जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
