अपराध समीक्षा बैठक में एसपी निधि द्विवेदी ने दिए निर्देश, बेहतर पुलिसिंग पर जोर

अपराध समीक्षा बैठक में एसपी निधि द्विवेदी ने दिए निर्देश, बेहतर पुलिसिंग पर जोर

Johar News Times
2 Min Read

सड़क दुर्घटनाओं पर जताई चिंता, मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने का निर्देश,

सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कार्यालय सभागार में एसपी निधि द्विवेदी की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था, बेहतर पुलिसिंग, सड़क सुरक्षा और लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

सड़क हादसों पर जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश

एसपी ने जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए सभी थाना प्रभारियों को जागरूकता अभियान तेज करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

मुहर्रम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा

बैठक में एसपी ने मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा महिलाओं से जुड़े मामलों और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

एसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए फरार वारंटियों और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। साथ ही मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए समय पर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करने को कहा, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को टीम भावना के साथ काम करने, जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की हिदायत दी।

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, एसडीपीओ चांडिल, सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार, खरसावां थाना प्रभारी राहुल सिंह, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार, गम्हरिया थाना प्रभारी संजय प्रसाद, चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Share This Article