धोनी की मौजूदगी में झारखंड टी-20 लीग का भव्य आगाज, रांची टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में छोटानागपुर रॉयल्स को 5 रन से हराया

धोनी की मौजूदगी में झारखंड टी-20 लीग का भव्य आगाज, रांची टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में छोटानागपुर रॉयल्स को 5 रन से हराया

Johar News Times
1 Min Read

रांची: झारखंड टी-20 लीग का शुभारंभ गुरुवार को रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भव्य समारोह के साथ हुआ। उद्घाटन मुकाबला उस समय और खास बन गया जब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं झारखंड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी स्टेडियम में मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी ने खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। उद्घाटन समारोह के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को सम्मानित किया गया। आयोजकों की ओर से उन्हें उनकी तस्वीर वाला विशेष पोर्ट्रेट स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया गया। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।

इसके बाद खेले गए लीग के पहले मुकाबले में रांची टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छोटानागपुर रॉयल्स को 5 रन से हरा दिया। मैच अंत तक रोमांच से भरपूर रहा और दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि अंतिम क्षणों में रांची टाइटंस ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम कर ली।

धोनी की मौजूदगी, रंगारंग उद्घाटन समारोह और रोमांचक मुकाबले ने झारखंड टी-20 लीग के दूसरे सीजन की शानदार शुरुआत कर दी है। क्रिकेट प्रेमियों को अब पूरे टूर्नामेंट में ऐसे ही रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है।

Share This Article