छोटे पर्दे पर राज करने वाली ‘टीवी क्वीन’ एकता कपूर आज (7 जून) अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र की बेटी एकता आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ से लेकर ‘नागिन’ जैसे कई कल्ट और सुपरहिट शोज दिए हैं। अपने शानदार और लंबे करियर के दम पर एकता ने न सिर्फ नाम कमाया, बल्कि वो आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी हैं। आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ, आलीशान घर और कार कलेक्शन के बारे में।
95 करोड़ रुपये की कुल नेटवर्थ
एक रिपोर्ट के मुताबिक, एकता कपूर की कुल नेटवर्थ (Net Worth) करीब 95 करोड़ रुपये है। वहीं, उनकी सालाना कमाई लगभग 30 करोड़ रुपये है, यानी वो हर महीने 2.8 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करती हैं।
इसके अलावा, एकता कपूर प्रोडक्शन हाउस ‘बालाजी टेलीफिल्म्स’ (Balaji Telefilms) की मालकिन हैं। इस कंपनी का कुल मार्केट वैल्यूएशन 420 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें एकता कपूर की पर्सनल हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 190 करोड़ रुपये बताई जाती है।

जुहू में 25 करोड़ का आलीशान बंगला ‘कृष्णा’
एकता कपूर मुंबई में बेहद लैविश लाइफस्टाइल जीती हैं। मुंबई के जुहू इलाके में उनका एक आलीशान बंगला है, जिसका नाम ‘कृष्णा’ है। इस खूबसूरत घर की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, मुंबई के पॉश इलाके अल्टामाउंट रोड पर भी उनका 30 करोड़ रुपये का एक लग्जरी अपार्टमेंट है। वहीं, अंधेरी स्थित बालाजी टेलीफिल्म्स के कमर्शियल हेडक्वार्टर की कीमत करीब 60 करोड़ रुपये है।
कार कलेक्शन: बेंटले से लेकर मेबैक तक
लग्जरी गाड़ियों की बात करें तो एकता कपूर के गैराज में एक से बढ़कर एक महंगी कारें मौजूद हैं:
- बेंटले कॉन्टिनेंटल GT: कीमत लगभग ₹3.57 करोड़
- मर्सिडीज़-बेंज़ S-क्लास मेबैक S 500: कीमत लगभग ₹1.86 करोड़
- जैगुआर F-पेस: कीमत लगभग ₹70 लाख
बिजनेस का किया विस्तार
एकता कपूर सिर्फ टीवी और फिल्मों तक ही सीमित नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने बिजनेस वर्ल्ड में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। एकता ने लैब-ग्रोन डायमंड ब्रांड ‘एकत्रा ज्वेल्स’ (Ekatra Jewels) के साथ पार्टनरशिप करके लग्जरी ज्वेलरी सेक्टर में भी एंट्री ले ली है।
‘हम पांच’ से शुरू हुआ था सफर, आज टीवी इंडस्ट्री की सबसे अमीर प्रोड्यूसर्स में शुमार हैं एकता कपूर।
