जमशेदपुर की सोनाली मुखर्जी ने जीता ‘मिसेज ग्लोबल इंडिया यूनिवर्सल 2026’ का खिताब, हरिद्वार में बढ़ाया झारखंड का मान

जमशेदपुर की सोनाली मुखर्जी ने जीता ‘मिसेज ग्लोबल इंडिया यूनिवर्सल 2026’ का खिताब, हरिद्वार में बढ़ाया झारखंड का मान

Johar News Times
1 Min Read

उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, क्राउन और ट्रॉफी से सम्मानित हुईं सोनाली,

जमशेदपुर: जमशेदपुर की सोनाली मुखर्जी ने उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित प्रतिष्ठित “मिस्टर, मिस एंड मिसेज ग्लोबल यूनिवर्स इंडिया 2026” प्रतियोगिता में ‘मिसेज ग्लोबल इंडिया यूनिवर्सल 2026’ का खिताब जीतकर झारखंड का गौरव बढ़ाया है। फैशन एवं पेजेंट डायरेक्टर राहुल ठाकुर द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में सोनाली ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रतिभा और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया और विजेता का ताज अपने नाम किया।

विजेता घोषित होने के बाद सोनाली मुखर्जी को मिसेज ग्लोबल इंडिया यूनिवर्सल 2026 का क्राउन और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है। सोनाली की इस सफलता को राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी जीत ने यह साबित किया है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article