विधायक ने मैट्रिक के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, छात्राओं के लिए कॉमन रूम की घोषणा

विधायक ने मैट्रिक के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, छात्राओं के लिए कॉमन रूम की घोषणा

Johar News Times
2 Min Read

राजमहल/साहिबगंज। राजमहल प्रखंड क्षेत्र के सरकंडा स्थित उच्च विद्यालय, जयरामपुर सरकंडा में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

विद्यालय प्रशासन की ओर से उन मेधावी विद्यार्थियों को विधायक के हाथों सम्मानित कराया गया, जिन्होंने इस वर्ष की मैट्रिक परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए विधायक ने कहा कि यह सफलता छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के कठिन परिश्रम एवं समर्पण का सामूहिक परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है तथा विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाना चाहिए।

छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक ने विद्यालय परिसर में कॉमन रूम निर्माण कराने की घोषणा की। विधायक की इस घोषणा का विद्यालय प्रशासन, छात्राओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, रुपेश चौरसिया, राजेश मंडल, जिला परिषद प्रतिनिधि सुभाष दास, दुर्गा मंडल, अजय दास एवं वासुदेव मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके अलावा विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में समारोह में मौजूद रहे।

हर अपडेट के लिये जुड़े रहे हमारे न्यूज पोर्टल joharnewstimes.com के साथ।

Share This Article