पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत किताडीह ग्वाला पट्टी से एक दुख्द खबर सामने आ रही है। यहाँ के निवासी 52 वर्षीय उमा यादव बीते 23 मई की सुबह से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थक-हारकर स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
लापता उमा यादव के बेटे विलास यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके पिता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। 23 मई की सुबह करीब 4:00 से 4:30 बजे के बीच वे बिना किसी को बताए घर से पैदल ही निकल गए। इसके बाद जब वे काफी देर तक नहीं लौटे, तो परिजनों ने बागबेड़ा और आसपास के इलाकों में उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया।
पहचान और हुलिया:
- नाम: उमा यादव
- उम्र: 52 वर्ष
- कद: 6 फीट
- रंग: गोरा
- पहनावा: सफेद गंजी (बनियान), लुंगी और कंधे पर लाल रंग की चादर।
परिजनों ने की अपील: पीड़ित परिवार ने बागबेड़ा थाना प्रभारी से उमा यादव की सकुशल बरामदगी के लिए गुहार लगाई है। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि यदि इस हुलिए का कोई व्यक्ति कहीं दिखाई दे, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर सूचित करें।
- संपर्क सूत्र (विलास यादव): 7070066441
