घाटशिला महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में एक दिवसीय विभागीय सेमिनार का आयोजन।

घाटशिला महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में एक दिवसीय विभागीय सेमिनार का आयोजन।

Johar News Times
1 Min Read

मुख्य वक्ता होंगी बहरागोड़ा कॉलेज के डॉ हर्षित टोपनो।

दिनांक 26.05.26 को घाटशिला महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा एक दिवसीय विभागीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमिनार का विषय है ” द रोल ऑफ परफॉर्मेंस अप्रेजल इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट”
सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में बहरागोड़ा कॉलेज की वाणिज्य के सहायक प्राध्यापक डॉ हर्षित टोपनो शिरकत करेंगी।
सेमिनार का आयोजन सचिव डॉ सोमा सिंह और समन्वयन प्रो राम विनय कुमार श्याम को बनाया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10.30 बजे कमरा संख्या 24 में होगी। प्राचार्य डॉ आर के चौधरी इस तरह के आयोजन के उद्देश्य और लाभ के संबंध में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।
स्वागत वक्तव्य कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष डॉ कृष्णा प्रसाद पेश करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन प्रो राम विनय कुमार श्याम करेंगे।
सेमिनार में कॉमर्स के सभी सेमेस्टर के विद्यार्थियों के साथ अन्य विषयों के विद्यार्थी को भी शामिल होने की अपील की गई है।

Share This Article