फाल्टा सीट से टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, मतदान से पहले चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान

फाल्टा सीट से टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, मतदान से पहले चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान

Johar News Times
1 Min Read

वेस्ट बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। जहांगीर खान ने तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि वह अब आगे कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

फाल्टा सीट अभिषेक बर्नजी के डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और जहांगीर खान को उनका करीबी माना जाता है। चुनावी धांधली के आरोपों के बाद निर्वाचन आयोग ने यहां 21 मई को पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया था। मतदान से पहले इलाके में चुनाव प्रचार जारी है, लेकिन टीएमसी के बड़े नेताओं की सक्रियता नहीं दिख रही है। अभिषेक बनर्जी भी प्रचार अभियान से दूर नजर आए। इसे लेकर समीक भट्टाचार्य ने तंज कसते हुए पूछा था कि “अभिषेक बनर्जी कहां हैं?” वहीं सुवेंदु अधिकारी ने भी जहांगीर खान पर निशाना साधते हुए कहा था, “पुष्पा कहां है?”

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान जहांगीर खान आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ विवाद और संघर्ष के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए थे।

हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — joharnewstimes.com

Share This Article