जमशेदपुर एफसी और ओडिशा एफसी के बीच 21 मई को होने वाले मुकाबले के समय में बदलाव किया गया है। अब यह मैच जमशेदपुर के जे.आर.डी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में रात 8:30 बजे से खेला जाएगा। पहले मुकाबला शाम 5:30 बजे निर्धारित था।
यह मुकाबला इंडियन सुपर लीग के तहत खेला जाएगा। 17 मई को पूर्वी बंगाल एफसी और मोहन बागान सुपर जायंट्स के बीच मैच ड्रॉ होने के बाद चैंपियनशिप की रेस और रोमांचक हो गई है। इसी को देखते हुए आयोजकों ने जेएफसी और ओडिशा के मैच के समय में बदलाव किया है।
जमशेदपुर एफसी फिलहाल 12 मैचों में 21 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है और खिताब की दौड़ में बनी हुई है। टीम को चैंपियनशिप की उम्मीद कायम रखने के लिए अपने अंतिम मुकाबले में ओडिशा एफसी को हराना होगा। इसके साथ ही उसे अन्य टीमों, खासकर ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
मैच के टिकट 18 मई से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बॉक्स ऑफिस पर उपलब्ध होंगे। वहीं, ऑनलाइन टिकट बुकिंग ‘डिस्ट्रिक्ट बाइ Zomato ’ ऐप के जरिए भी की जा सकेगी।
हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — joharnewstimes.com
