घोड़े पर जनगणना करने निकले शिक्षक, पेट्रोल संकट और दुर्गम रास्तों के बीच निभा रहे जिम्मेदारी; VIDEO वायरल

घोड़े पर जनगणना करने निकले शिक्षक, पेट्रोल संकट और दुर्गम रास्तों के बीच निभा रहे जिम्मेदारी; VIDEO वायरल

Johar News Times
2 Min Read

गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड स्थित टाटीदीरी उच्च विद्यालय के शिक्षक मुन्ना प्रसाद इन दिनों अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। जनगणना अभियान में प्रगणक बनाए गए मुन्ना प्रसाद गांव-गांव घोड़े पर सवार होकर जनगणना का कार्य कर रहे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार को पनघटवा गांव जाते समय किसी ने उनका वीडियो बना लिया, जिसमें वह घोड़े पर सवार होकर जरूरी दस्तावेजों के साथ जनगणना कार्य के लिए जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग उनकी कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना की सराहना कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में ईंधन संकट, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों, दुर्गम रास्तों और सीमित संसाधनों के कारण शिक्षक ने घोड़े को ही अपना सहारा बना लिया। ग्रामीण इलाकों में खराब सड़कों और परिवहन की दिक्कतों के बीच इस तरीके से काम करना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सफेद पोशाक में घोड़े पर सवार शिक्षक को देखकर ग्रामीण भी उत्साहित नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद मुन्ना प्रसाद बिना किसी परेशानी की चिंता किए अपना सरकारी दायित्व पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।

हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — joharnewstimes.com

Share This Article