टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क को जाम और दुर्घटनाओं से मुक्त करने के लिए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने शुक्रवार से आर-पार की जंग छेड़ दी है। उपायुक्तके कड़े निर्देश के बाद प्रशासनिक टीम ने गम्हरिया क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सर्विस रोड को कब्जा मुक्त कराने के लिए पहुंचे बुलडोजर को देख अवैध कब्जाधारियों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
- पूर्व घोषित सूचना के बावजूद सड़क किनारे जमे अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।
- प्रशासन की सख्ती को देखते हुए कई बड़े कारोबारियों ने बुलडोजर चलने से पहले ही खुद अपना सामान समेटना शुरू कर दिया।
- अभियान के दौरान कुछ रसूखदारों ने दबाव बनाने की कोशिश की और अधिकारियों से नोंक-झोंक भी हुई, लेकिन प्रशासन ने किसी की एक न सुनी।
- अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सर्विस रोड पर अतिक्रमण के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाना अनिवार्य था।
कांड्रा और आदित्यपुर
प्रशासनिक अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यह अभियान अभी थमेगा नहीं। गम्हरिया के बाद अब कांड्रा, आरआईटी मोड़ और आदित्यपुर में भी बुलडोजर गरजेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें, वरना कानूनी कार्रवाई के साथ भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा।
