जनगणना 2027 और लू-वज्रपात से बचाव के लिए DC ने रवाना किया जागरूकता रथ, नागरिकों से सहयोग की अपील

सुरक्षा और सूचना का संदेश: भवन गणना में दें साथ, लू और वज्रपात से बचने के लिए बरतें सावधानी।

Johar News Times
2 Min Read

लोहरदगा/पलामू : आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों और मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। समाहरणालय परिसर से उपायुक्त राजीव रंजन ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में घूम-घूम कर नागरिकों को भवन गणना और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक करेगा।

जनगणना 2027: भवन गणना में सहयोग की अपील उपायुक्त ने कहा कि 2027 की जनगणना के सफल संचालन के लिए भवन गणना और मकान सूचीकरण (House Listing) का कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जब गणनाकमी उनके घर पहुंचें, तो उन्हें सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि डेटा संकलन का कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके।

लू और वज्रपात से बचाव के दिए टिप्स बढ़ती गर्मी और मानसून से पहले होने वाली बारिश को देखते हुए DC ने सुरक्षा संबंधी निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि:

  • दोपहर में अनावश्यक बाहर न निकलें, सूती कपड़े पहनें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।
  • खराब मौसम या बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या पानी के स्रोतों के पास न जाएं। पक्के मकान में शरण लेना सबसे सुरक्षित है।

ऑडियो संदेश और प्रचार सामग्री का सहारा यह जागरूकता रथ विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में जाएगा। इसके माध्यम से ऑडियो संदेशों और प्रचार सामग्रियों के जरिए लोगों को सुरक्षा और गणना कार्य की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article