17.5 करोड़ की ठगी से हड़कंप!बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी की पत्नी बनीं शिकार, नगर निगम अधिकारी समेत कई पर केस दर्ज

17.5 करोड़ की ठगी से हड़कंप!बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी की पत्नी बनीं शिकार, नगर निगम अधिकारी समेत कई पर केस दर्ज

Johar News Times
2 Min Read

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी के साथ 17.5 करोड़ रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सहायक नगर आयुक्त महेश पाटिल, कारोबारी निशित पटेल और अन्य सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, हबीबा जाफरी को सुरक्षित निवेश और भारी मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये प्रॉपर्टी और निवेश योजनाओं में लगवाए गए। आरोप है कि शुरुआती दौर में भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने चरणबद्ध तरीके से रकम हासिल की और बाद में दूरी बना ली।

क्राइम ब्रांच की जांच में सहायक नगर आयुक्त महेश पाटिल का नाम सामने आने के बाद मामला और चर्चाओं में आ गया है। कारोबारी निशित पटेल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 19 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज, झूठे आश्वासन और नकली निवेश प्रस्तावों के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी की। जांच में कई संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन भी सामने आए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं यह मामला किसी बड़े निवेश रैकेट से तो जुड़ा नहीं है।

क्राइम ब्रांच को आशंका है कि आरोपी पहले भी कई हाई-प्रोफाइल लोगों को इसी तरह निशाना बना चुके हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और बैंक रिकॉर्ड, मोबाइल कॉल डिटेल्स व डिजिटल डेटा की जांच जारी है।
मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने बड़े निवेश से पहले दस्तावेजों और कानूनी प्रक्रिया की जांच जरूरी बताई है।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article