राँची में बिजली बिल विवाद और विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विशेष शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (JUVNL)के निर्देश पर यह अभियान 11 मई से शुरू होकर 30 मई तक चलेगा।
रांची विद्युत आपूर्ति अंचल के अधीक्षण अभियंता डी एन साहु ने बताया कि शिविरों में उपभोक्ता बिजली बिल में गड़बड़ी, अधिक बिलिंग, मीटर संबंधी शिकायत, कनेक्शन से जुड़ी समस्याएं और अन्य विद्युत शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। कैंप प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होंगे।
उन्होंने कहा कि कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा, जबकि कुछ मामलों को निर्धारित समयावधि में समाधान के लिए दर्ज किया जाएगा।
अलग-अलग डिविजन में लगाए जाएंगे शिविर
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न सब-स्टेशन, पंचायत भवन और ब्लॉक कार्यालयों में शिविर लगाए जाएंगे।
11 मई
- न्यू कैपिटल डिविजन – पंचायत भवन सुकुरहुटू, कांके
- कोकर डिविजन – कोकर सब स्टेशन, कोकर चौक
- खूंटी डिविजन – सब स्टेशन खूंटी
12 मई
- रांची पश्चिमी डिविजन – सब स्टेशन आईटीआई, रातू रोड
- रांची पूर्वी डिविजन – पिताम्बर पैलेस, बूटी मोड़
13 मई
- डोरंडा डिविजन – सब स्टेशन विधानसभा पुराना
- रांची केंद्रीय डिविजन – सब स्टेशन हरमू
14 मई
- न्यू कैपिटल डिविजन – सब स्टेशन सेवा सदन, अपर बाजार
- कोकर डिविजन – सब स्टेशन मोरहाबादी
15 मई
- रांची पश्चिमी डिविजन – सब स्टेशन इटकी
- रांची पूर्वी डिविजन – एसडीओ कार्यालय, बुंडू
- खूंटी डिविजन – सब स्टेशन तोरपा
16 मई
- डोरंडा डिविजन – सब स्टेशन हटिया
- रांची केंद्रीय डिविजन – सब स्टेशन हरमू
17 मई
- न्यू कैपिटल डिविजन – पंचायत भवन ठाकुरगांव, कांके
- कोकर डिविजन – लालपुर कार्यालय, कोकर विद्युत कॉलोनी
18 मई
- न्यू कैपिटल डिविजन – पंचायत भवन पिठोरिया
- कोकर डिविजन – नामकुम ब्लॉक कार्यालय, खिजरी
19 मई
- डोरंडा डिविजन – डोरंडा कार्यालय, कुसई कॉलोनी
- रांची केंद्रीय डिविजन – सब स्टेशन अशोक नगर
20 मई
- न्यू कैपिटल डिविजन – कचहरी कार्यालय, न्यू मार्केट रातू रोड
- कोकर डिविजन – सब स्टेशन पानी टंकी, बरियातू
21 मई
- रांची पश्चिमी डिविजन – सब स्टेशन ब्रांबे
- रांची पूर्वी डिविजन – सब स्टेशन टाटीसिलवे
22 मई
- डोरंडा डिविजन – सब स्टेशन हिनू
- रांची केंद्रीय डिविजन – सब स्टेशन पॉलिटेक्निक, बहुबाजार रोड
23 मई
- न्यू कैपिटल डिविजन – कांके प्रखंड कार्यालय परिसर
- कोकर डिविजन – एसडीओ लालपुर कार्यालय
24 मई
- रांची पश्चिमी डिविजन – सब स्टेशन रातू चट्टी
- रांची पूर्वी डिविजन – सब स्टेशन ब्लॉक चौक, ओरमांझी
25 मई
- डोरंडा डिविजन – सब स्टेशन तुपुदाना
- रांची केंद्रीय डिविजन – सब स्टेशन पॉलिटेक्निक, बहुबाजार रोड
26 मई
- New Capital Division – सब स्टेशन राजभवन, मुख्यमंत्री आवास के सामने
- कोकर डिविजन – चुटिया पावर हाउस चौक
27 मई
- रांची पश्चिमी डिविजन – चान्हो ब्लॉक कार्यालय
- रांची पूर्वी डिविजन – तमाड़ ब्लॉक कार्यालय
28 मई
- डोरंडा डिविजन – सब स्टेशन धुर्वा
- रांची केंद्रीय डिविजन – सब स्टेशन पुंदाग
- खूंटी डिविजन – सब स्टेशन तोरपा
29 मई
- न्यू कैपिटल डिविजन – पंचायत भवन गागी, कांके
- कोकर डिविजन – आरएमसीएच कार्यालय
30 मई
- रांची पश्चिमी डिविजन – मैकलुस्कीगंज ब्लॉक कार्यालय
- रांची पूर्वी डिविजन – सिल्ली ब्लॉक कार्यालय
- खूंटी डिविजन – सब स्टेशन खूंटी
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचें, ताकि समस्याओं का जल्द निपटारा किया जा सके।








