झारखंड में इस मार्ग पर आज से नवंबर तक 27 रेलगाड़ियां रहेंगी रद्द, जानिए वजह

झारखंड में इस मार्ग पर आज से नवंबर तक 27 रेलगाड़ियां रहेंगी रद्द, जानिए वजह

Johar News Times
3 Min Read

झारखंड में रेल यात्रियों को आने वाले महीनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चक्रधरपुर मंडल, बिलासपुर मंडल और मुरी स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य तथा मेगा और विद्युत अवरोध के कारण कई रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 9 मई से नवंबर तक अलग-अलग तिथियों में कुल 27 रेलगाड़ियां रद्द रहेंगी, जबकि कुछ रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है।

मुरी स्टेशन पर विकास कार्य से ये रेलगाड़ियां प्रभावित

- Advertisement -
Ad image

मुरी स्टेशन पर यातायात विद्युत अवरोध लिए जाने के कारण रांची रेल मंडल की कई रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं। 9 मई तक निम्न रेलगाड़ियां रद्द रहेंगी—

  • हटिया-आदित्यपुर-हटिया एक्सप्रेस
  • हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस
  • रांची-खड़गपुर-रांची एक्सप्रेस
  • बोकारो स्टील सिटी-रांची-बोकारो स्टील सिटी मेमू
  • हटिया-सांकी-हटिया मेमू
  • हटिया-सांकी मेमू

इसके अलावा वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान मेमू भी आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 9 मई को यह रेलगाड़ी गोमो-हटिया-गोमो खंड में नहीं चलेगी।

चक्रधरपुर मंडल में लंबे समय तक रहेगा मेगा अवरोध

चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों के कारण कई लंबी दूरी की रेलगाड़ियां जुलाई से नवंबर तक प्रभावित रहेंगी।

- Advertisement -
Ad image
  • हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 2 जुलाई से 12 नवंबर तक रद्द रहेगी।
  • रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 5 जुलाई से 15 नवंबर तक रद्द रहेगी।

इसके अलावा हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस तथा टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस जुलाई से नवंबर तक अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी।

तपस्विनी एक्सप्रेस देरी से चलेगी

हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस जुलाई से नवंबर तक निर्धारित तिथियों में अपने तय समय से एक घंटा 20 मिनट की देरी से हटिया से रवाना होगी।

- Advertisement -
Ad image

रांची-मुरी रेलखंड पर पेड़ गिरने से बाधित हुआ परिचालन

तेज आंधी के कारण रांची-मुरी डाउन रेलखंड पर पटरी पर पेड़ गिर गया, जिससे कई रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ। कई रेलगाड़ियों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

प्रभावित रेलगाड़ियों में शामिल हैं—

  • गरीब रथ एक्सप्रेस
  • मौर्य एक्सप्रेस
  • धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस

रेलवे अधिकारियों के अनुसार शाम तक पेड़ हटाकर परिचालन सामान्य कर दिया गया।

बिलासपुर मंडल में भी कई रेलगाड़ियां रहेंगी रद्द

बिलासपुर मंडल में विकास कार्य के चलते जून महीने में कई महत्वपूर्ण रेलगाड़ियां रद्द रहेंगी—

  • पुणे-हटिया एक्सप्रेस — 10 और 14 जून
  • हटिया-पुणे एक्सप्रेस — 12 और 15 जून
  • गया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस — 10 जून
  • लोकमान्य तिलक-गया एक्सप्रेस — 12 जून
  • जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस — 15 जून
  • चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस — 9 से 12 जून तक
  • हटिया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस — 12 और 13 जून
  • लोकमान्य तिलक-हटिया एक्सप्रेस — 14 और 15 जून

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी रेलगाड़ी की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

Share This Article