झामुमो नेता परगना सोय के निधन से पश्चिमी सिंहभूम में शोक, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

झामुमो नेता परगना सोय के निधन से पश्चिमी सिंहभूम में शोक, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Johar News Times
2 Min Read

चाईबासा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति के सक्रिय सदस्य और वरिष्ठ कार्यकर्ता परगना सोय के आकस्मिक निधन से संगठन में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गहरा दुख व्यक्त किया। झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने इसे पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

झामुमो नेताओं ने कहा कि परगना सोय लंबे समय से संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे और उन्होंने गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया। वे सामाजिक मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रहते थे और गरीब, आदिवासी तथा वंचित समुदाय की आवाज उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पहचान एक जुझारू, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में थी।

जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य सहित पार्टी के कई नेताओं और पदाधिकारियों ने शोक जताते हुए कहा कि परगना सोय का असमय निधन संगठन के लिए बड़ी क्षति है। नेताओं ने कहा कि समाज और संगठन के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

झामुमो जिला समिति की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि परगना सोय की संघर्षशील सोच और समाजसेवा की भावना आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।

ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com

Share This Article