बंगाल में भाजपा की जीत के बाद देवघर पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

बंगाल में भाजपा की जीत के बाद देवघर पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

Johar News Times
3 Min Read

देवघर: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद केंद्रीय पर्यावरण मंत्री एवं पश्चिम बंगाल भाजपा के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव देवघर पहुंचे। उनके साथ गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे और अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम भी मौजूद थे।

देवघर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले मधुपुर स्थित कपिल मठ जाकर स्वामी भास्कर की समाधि स्थल पर दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने सत्संग आश्रम पहुंचकर आचार्य श्री श्री आचार्यदेव बबई दा से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों के बीच लंबी बातचीत भी हुई।

- Advertisement -
Ad image

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और पश्चिम बंगाल की जनता की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के दौरान भी भूपेंद्र यादव देवघर आकर पूजा-अर्चना कर चुके हैं और सत्संग आश्रम में आशीर्वाद लिया था।

भूपेंद्र यादव का बयान

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने पिछले 15 वर्षों में ममता सरकार की अराजकता और टीएमसी के कथित गुंडाराज से परेशान होकर इस बार खुलकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश परिवर्तन, विकास और सुशासन के पक्ष में है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता की आकांक्षाओं की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व, उनकी जनकल्याणकारी नीतियों और देश के प्रति समर्पण ने पश्चिम बंगाल की जनता का विश्वास जीता है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री की रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत को भी इस जीत का श्रेय दिया।

- Advertisement -
Ad image

भूपेंद्र यादव ने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल में बनने वाली भाजपा सरकार भयमुक्त, पारदर्शी और विकासोन्मुख वातावरण स्थापित करेगी, जिससे महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा और युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

डॉ. निशिकांत दुबे का बयान

सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक महीने के चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें जनता के बीच गहरा भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला। उन्होंने कहा कि लोगों की आंखों में पहले जो पीड़ा थी, वह अब उम्मीद और खुशी में बदल चुकी है।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने कहा कि महिला, युवा, छात्र और बुजुर्ग सभी ने भाजपा को न्याय और विकास के विकल्प के रूप में देखा है। डॉ. दुबे ने दावा किया कि भाजपा की नई सरकार पश्चिम बंगाल में इतिहास रचेगी और राज्य को नई दिशा देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे राज्य में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी।

Share This Article