घाटशिला का माझी रामदास टुडू हेरिटेज विलेज, संताल संस्कृति को करीब से जानने का अनोखा अवसर
झारखंड की समृद्ध और जीवंत संताल संस्कृति को करीब से अनुभव करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास पहल सामने आई है। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे घाटशिला स्थित चेंगजोड़ा गांव में बने माझी रामदास टुडू हेरिटेज विलेज का दौरा जरूर करें।
यह हेरिटेज विलेज संताल समाज की पारंपरिक जीवनशैली, खान-पान और सांस्कृतिक विरासत को सजीव रूप में प्रस्तुत करता है। यहां आने वाले पर्यटक न केवल संताली व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं, बल्कि पारंपरिक रहन-सहन, रीति-रिवाज और लोक संस्कृति का भी अनुभव कर सकते हैं।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि यह पहल स्थानीय संस्कृति के संरक्षण और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिल रहे हैं।
यह हेरिटेज विलेज संताल समाज की पारंपरिक जीवनशैली, खान-पान और सांस्कृतिक विरासत को सजीव रूप में प्रस्तुत करता है। यहां आने वाले पर्यटक न केवल संताली व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं, बल्कि पारंपरिक रहन-सहन, रीति-रिवाज और लोक संस्कृति का भी अनुभव कर सकते हैं।
आदित्यपुर IDTR में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित कोली के ट्रांसफर के विरोध में मेन गेट जाम
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित ईन्डो डेनिश टूल रूम (IDTR) में सोमवार को छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित कोली के अचानक तबादले के विरोध में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया और संस्थान के मुख्य गेट को जाम कर दिया।

सैकड़ों की संख्या में जुटे छात्रों ने मुख्य द्वार पर धरना देकर आवाजाही पूरी तरह ठप कर दी। प्रदर्शन इतना उग्र था कि छात्रों ने किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को संस्थान के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। छात्रों का कहना है कि सुमित कोली का कार्य प्रदर्शन बेहद अच्छा था और वे प्लेसमेंट के लिए पूरी तरह समर्पित थे, ऐसे में उनका ट्रांसफर छात्रों के हित के खिलाफ है l
पूरे मामले पर IDTR प्रबंधन ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है और कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। सूत्रों के अनुसार, यह तबादला शीर्ष स्तर के निर्देश पर किया गया है। छात्रों के उग्र रुख को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है, जो स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास कर रही है।
महिला दिवस समापन समारोह में प्रतिभागियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के समापन समारोह के अवसर पश्चिम सिंहभूम जिला के गुआ पर महिला समिति द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार एवं महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई, जिसके बाद स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला समिति द्वारा दर्शकों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी ज्ञान क्षमता का परिचय दिया।
सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव की धूम , सुप्रसिद्ध गायिका सोना महापात्रा के गीतों पर झूमे दर्शक
झारखंड की छऊ नगरी सरायकेला में तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव का आयोजन किया गया है वहीं आयोजन के दूसरे दिन सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में सुप्रसिद्ध गायिका सोना महापत्रा द्वारा मनमोहक संगीत प्रस्तुति दी गई।
उन्होंने दर्शकों के बीच आकर अपने गीत-संगीत के माध्यम से कला प्रेमियों का उत्साह बढ़ाया और पूरे माहौल को ऊर्जा एवं उमंग से भर दिया। उनकी सशक्त एवं भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात भर लोग इस महोत्सव के रंगीन संगीत में डुबकी लगाते रहे और सोना महापात्रा के गीतों पर मस्ती करते नजर आए l
इस मौके पर सरायकेला के उपयुक्त, एसपी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे. सरायकेला छऊ नगरी से प्रसिद्ध है और छऊ की नगरी में प्रत्येक वर्ष चैत महोत्सव का आयोजन किया जाता है
पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा की सरकार बनना तय – अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम ने कहा -बंगाल में रोजगार देने के मामले में टीएमसी फेल
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने घाटशिला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया कि पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें झाड़ग्राम, बांकुड़ा समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में जनता का रुझान साफ तौर पर बदलाव के पक्ष में दिखा है। राज्य की जनता ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के 15 वर्षों के शासन से आजिज आ चुकी है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कोई नई प्रक्रिया नहीं है। यह पहले भी होता रहा है, लेकिन इस बार इसे व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ को भी गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को सतर्क और जागरूक रहने की आवश्यकता है।
मानगो नगर निगम चुनाव विवाद, मेयर सुधा गुप्ता के निर्वाचन को अदालत में चुनौती, फर्जी पते के आरोपों पर सुनवाई 15 मई को
झारखंड के मानगो नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर एक बड़ा कानूनी विवाद सामने आया है। 27 फरवरी 2026 को हुए चुनाव में मेयर चुनी गईं सुधा गुप्ता के निर्वाचन को अदालत में चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता संध्या सिंह ने आरोप लगाया है कि सुधा गुप्ता ने अपने नामांकन पत्र में जो आवासीय पता दिया, वह भ्रामक और तथ्यहीन है।

इस मामले में कृष्ण मुरारी सिंह ने याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी करते हुए अदालत में विस्तृत साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। अदालत ने इस मामले में सुधा गुप्ता, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव तथा मांगलो नगर निगम चुनाव 2026 के रिटर्निंग ऑफिसर को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 15 मई 2026 को निर्धारित की गई है।
याचिका में कहा गया है कि नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी के लिए “सामान्य निवास” (Ordinary Residence) की शर्त अनिवार्य होती है। लेकिन सुधा गुप्ता द्वारा नामांकन में दिया गया पता—लोटस अपार्टमेंट 2 B-5, मांगलो—वास्तविक निवास नहीं है। आरोप है कि वह अपने परिवार के साथ कदमा क्षेत्र में रहती हैं और वहीं से उनकी सभी गतिविधियां संचालित होती है l
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव, आज नामांकन पत्र वितरण शुरू ,17 को होगा मतदान और मतगणना
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुए तीन पदों, एक उपाध्यक्ष, एक सहायक सचिव और एक कमेटी मेंबर—के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में 10 अप्रैल को सूचना पट्ट पर, अधिसूचना जारी की गई थी, जबकि 11 अप्रैल को चुनाव नियमावली, चुनाव क्षेत्र संख्या और मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसी दिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण भी किया जाएगा। 14 अप्रैल को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे और उसी दिन उनकी सूची का प्रकाशन होगा। जांच के बाद वैध उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।
15 अप्रैल को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। 16 अप्रैल को मतदान पत्र के नमूने का प्रकाशन होगा। इसके बाद 17 अप्रैल को मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी कर नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की जाएगी।
जगन्नाथपुर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, भिखारी के वेश में आई महिला ने घर से जेवर व नकदी उड़ाए, CCTV में पूरी वारदात कैद
पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतगढ़ घासू कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। एक अज्ञात महिला ने भिखारी के वेश में घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और करीब 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
मिली जानकारी के अनुसार, कॉलोनी निवासी मनोज राय के घर में एक महिला भिखारी के रूप में पहुंची। मुख्य दरवाजा खुला होने का फायदा उठाते हुए वह सीधे घर के अंदर दाखिल हो गई। उस समय घर में मनोज राय की पत्नी अकेली थीं और आराम कर रही थीं। इसी दौरान महिला ने अलमारी को निशाना बनाया और बिना किसी तोड़फोड़ के उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई।
जमशेदपुर में चलती कार में लगी आग, डोबो-कांदरबेड़ा रोड पर हादसा, सवार लोग बाल-बाल बचे
जमशेदपुर के सोनारी से डोबो पुल के आगे कांदरबेड़ा जाने वाली सड़क पर रविवार की रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना उस समय हुई जब कार डोबो की ओर से कांदरबेड़ा की तरफ जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर सवार लोगों को सतर्क किया। इसके बाद कार में बैठे लोग तुरंत बाहर निकल गए और उनकी जान बाल-बाल बच गई। हालांकि, जब तक लोग आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक कार पूरी तरह धू-धू कर जलने लगी।
स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी, लेकिन दमकल की गाड़ी समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
बहरागोड़ा में 50 किलो गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार
बहरागोड़ा: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 50 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने कालियाबिंगा चौक के पास वाहन जांच के दौरान टाटा पंच कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें डिक्की से 25 पैकेट गांजा बरामद हुआ। मौके से भीम यादव और राज कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और नकद राशि भी बरामद हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर बिहार में सप्लाई करते थे। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।











