दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्योंग का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत, आज पीएम मोदी से होगी वार्ता

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्योंग का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत, आज पीएम मोदी से होगी वार्ता

Johar News Times
2 Min Read

नई दिल्ली , दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे- म्योंग का आज राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैश्नव उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति ली जे म्योंग और उनकी पत्नी किम हीया क्यूंग ने राज घाट पहुंचकर महात्मा गाँधी को पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी।

- Advertisement -
Ad image

आज पीएम मोदी से अहम वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति ली जे म्योंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच जहाज निर्माण, व्यापार, निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, उभरती प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच संपर्क जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति के सम्मान में भोज का भी आयोजन करेंगे।

तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं राष्ट्रपति ली
राष्ट्रपति ली जे म्योंग तीन दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। उनकी अगवानी केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने की। उनके साथ उच्चस्तरीय शिष्टमंडल भी भारत आया है। यह उनकी पहली भारत यात्रा है।

द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगा नया आयाम
इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति ली से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ होने वाली वार्ता से दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी और सशक्त होगी।

भारत और दक्षिण कोरिया के संबंध प्राचीन सभ्यतागत जुड़ाव और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं। राष्ट्रपति ली की यह यात्रा दोनों देशों के बीच सहयोग को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article