पोटका के काशीडीह में राशन विवाद सुलझा, आंदोलन के बाद वितरण शुरू

पोटका के काशीडीह में राशन विवाद सुलझा, आंदोलन के बाद वितरण शुरू

Johar News Times
1 Min Read

पोटका प्रखंड के कोवाली पंचायत अंतर्गत काशीडीह गांव में लंबे समय से चल रहा राशन विवाद आखिरकार सुलझ गया है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे से कार्डधारियों के बीच अप्रैल माह का खाद्यान्न वितरण शुरू कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

जानकारी के अनुसार, पीडीएस डीलर ललिता खंड पातर पर आरोप था कि वह सैकड़ों कार्डधारियों से फिंगरप्रिंट लेने के बावजूद राशन नहीं दे रही थीं। इस वजह से जनवरी से अप्रैल तक का खाद्यान्न लंबित हो गया था और गांव में आक्रोश बढ़ता जा रहा था।

- Advertisement -
Ad image

ग्रामीणों द्वारा विरोध और आंदोलन किए जाने के बाद प्रखंड आपूर्ति विभाग सक्रिय हुआ और डीलर को तत्काल राशन वितरण के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन की निगरानी में वितरण प्रक्रिया शुरू कराई गई।

राशन वितरण के दौरान स्थानीय मुखिया काजल बारीक और पंचायत समिति सदस्य देवेन महतो भी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्था की निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित किया कि सभी कार्डधारियों को उनका हक मिले।

Share This Article