एमजीएम अस्पताल से कूदकर कैदी ने की आत्महत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

एमजीएम अस्पताल से कूदकर कैदी ने की आत्महत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Johar News Times
1 Min Read

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां इलाजरत कैदी ने अस्पताल की ऊंची मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कैदी अशोक कुमार को घाघीडीह सेंट्रल जेल में गला काटकर आत्महत्या का प्रयास करने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसने अस्पताल की ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -
Ad image

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर यह सवाल उठ रहा है कि पहले से आत्महत्या की कोशिश कर चुके कैदी की सुरक्षा में चूक कैसे हुई।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में लापरवाही को लेकर जांच के आदेश दिए जा सकते हैं। घटना के बाद अस्पताल और जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Share This Article