झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत बारियातू प्रखंड के डाढ़ा गांव निवासी प्रशांत कुमार सिंह को एक बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल हुई है। लातेहार योगासन खेल संघ के जिला सचिव प्रशांत कुमार को हरियाणा के मधुबन में आयोजित तीसरे ‘ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग गेम्स 2026’ में निर्णायक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। वे इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन में जज की भूमिका निभाकर राज्य का मान बढ़ा रहे हैं।
इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस टीमों के साथ-साथ आईटीबीपी , सीआरपीएफ , सीआईएसएफ , आरएपी और बीएसएफ के जवान हिस्सा ले रहे हैं। झारखंड पुलिस की टीम भी इस खेल आयोजन में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही है। प्रशांत कुमार की इस सफलता पर लातेहार जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष संजय कुमार, योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य समेत खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
