NEET-UG 2026 पेपर लीक केस: CBI ने दो और आरोपी किए गिरफ्तार, अब तक 13 की गिरफ्तारी

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस: CBI ने दो और आरोपी किए गिरफ्तार, अब तक 13 की गिरफ्तारी

Johar News Times
2 Min Read

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जो दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से पकड़े गए हैं।

सीबीआई के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लातूर निवासी डॉ. मनोज शिरुरे और पुणे के कोचिंग सेंटर (डॉ. अभंग प्रभु मेडिकल एकेडमी) में फिजिक्स फैकल्टी तेजस हर्षदकुमार शाह शामिल हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि मनोज शिरुरे ने कोचिंग सेंटर के मालिक के बेटे समेत तीन छात्रों को आरोपी पी.वी. कुलकर्णी से रसायन विज्ञान के प्रश्न उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं तेजस शाह को भौतिक विज्ञान के लीक प्रश्न आरोपी मनीषा हवलदार से प्राप्त हुए थे, जिन्हें आगे छात्रों तक पहुंचाने में उसका रोल सामने आया है।

सीबीआई ने अब तक इस मामले में 49 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसमें कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। गौरतलब है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 को पेपर लीक के आरोपों के चलते इसी महीने की 3 तारीख को रद्द कर दिया गया था।

हर अपडेट के लिये जुड़े रहे हमारे न्यूज पोर्टल joharnewstimes.com के साथ।

Share This Article