चिरकुंडा में ‘ताला तोड़ गैंग’ का बड़ा भंडाफोड़ — दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, 3 शातिर गिरफ्तार, 50 वारदातों का नेटवर्क उजागर

Johar News Times
3 Min Read

बंद क्वार्टरों को बनाते थे निशाना, पल्सर बाइक से करते थे रेकी — सोना-चांदी, नकदी व औजार बरामद

चिरकुंडा। निरसा एसडीपीओ रजत माणिक बाखला मैथन स्थित अपने कार्यालय में प्रेस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि चिरकुंडा थाना क्षेत्र के लायकडीह डीप कोलियरी स्थित एक बंद क्वार्टर में हुई दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए एक संगठित अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्वर्ण-रजत आभूषण, नकदी, सिक्के, वारदात में प्रयुक्त औजार तथा मोटरसाइकिल बरामद की है।
बताया जाता है कि 22 अप्रैल 2026 को अज्ञात चोरों ने बंद पड़े क्वार्टर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखी तीन अलमारियों व उनके लॉकर को तोड़कर सोना-चांदी के गहने, नगदी एवं सिक्के चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पीड़ित किशोर कुमार सिंह के आवेदन पर चिरकुंडा थाना कांड संख्या 83/2026 दर्ज कर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। वहीं अनुसंधान के दौरान मिली सटीक गुप्त सूचना के आधार पर 24-25 अप्रैल की रात पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। तीन नंबर चढ़ाई से पंचेत जाने वाले मार्ग पर वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखते ही पल्सर मोटरसाइकिल (JH10AS-6212) पर सवार तीन संदिग्ध भागने लगे, लेकिन जल्दबाजी में संतुलन बिगड़ने से गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। वही कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने न सिर्फ इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, बल्कि यह भी कबूल किया कि वे धनबाद, बोकारो सहित पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और वर्द्धमान जिलों में 40 से 50 चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस इसे एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह मानते हुए अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। वही गिरफ्तार आरोपी
आफताब अंसारी उर्फ पकड़ू (32 वर्ष), जोड़ा पोखर, धनबाद
सद्दाम अंसारी (34 वर्ष), जोड़ा पोखर, धनबाद
नसीम अंसारी (33 वर्ष), शिरीपुर, वर्द्धमान (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले हैं। इनके पास से चांदी के सिक्के (2 पीस), सोने का टूटा गहना (1 पीस), चांदी का पायल (1 जोड़ा), चांदी का बिछिया (2 जोड़ा), चांदी की अंगूठी (1 पीस), विभिन्न मूल्यवर्ग के नोट, कुल 73 सिक्के, वारदात में प्रयुक्त रॉड व पेचकस तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

- Advertisement -
Ad image

वही इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व चिरकुंडा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक आशुतोष कुमार ने किया। टीम में रॉबिंस मुंडरी, मुकेश कुमार, अर्जुन कुमार सिंह, राजदेव राम, मनोज मरांडी, परिमल दत्त सहित रिजर्व गार्ड के जवान शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में और भी कई वारदातों के खुलासे की संभावना है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

Share This Article