डेनवर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, टेकऑफ के दौरान विमान की चपेट में आया व्यक्ति, मौत

डेनवर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, टेकऑफ के दौरान विमान की चपेट में आया व्यक्ति, मौत

Johar News Times
2 Min Read

Denver International Airport : अमेरिका के कोलोराडो स्थित डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। लॉस एंजिलिस जा रही Frontier Airlines की फ्लाइट टेकऑफ के दौरान रनवे पर मौजूद एक व्यक्ति से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद एयरपोर्ट और एयरलाइन प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट 4345, एयरबस A321 विमान से डेनवर से लॉस एंजिलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रही थी। इसी दौरान रनवे पर मौजूद एक व्यक्ति विमान की चपेट में आ गया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्यक्ति विमान के इंजन की चपेट में भी आया।

- Advertisement -
Ad image

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 11:19 बजे हुई। हादसे के बाद विमान में कुछ देर के लिए इंजन में आग लगने की स्थिति बनी, जिसे डेनवर फायर डिपार्टमेंट ने तुरंत नियंत्रित कर लिया। विमान में उस समय 224 यात्री और सात क्रू सदस्य सवार थे।

एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि टेकऑफ के दौरान केबिन में धुआं दिखाई देने के बाद पायलटों ने तत्काल उड़ान रोक दी। सुरक्षा के मद्देनजर सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड्स के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद यात्रियों को बसों के माध्यम से टर्मिनल तक पहुंचाया गया।

घटना के बाद अमेरिकी जांच एजेंसी National Transportation Safety Board को सूचित किया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने रनवे 17L को जांच पूरी होने तक बंद रखने का फैसला लिया है।

फ्रंटियर एयरलाइंस ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि एयरपोर्ट और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article