झारखंड में आज बीएड प्रवेश परीक्षा, 94 केंद्रों पर 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

झारखंड में आज बीएड प्रवेश परीक्षा, 94 केंद्रों पर 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

Johar News Times
2 Min Read

रांची: झारखंड में बीएड, एमएड, बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को आयोजित की जाएगी। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) की ओर से आयोजित इस परीक्षा में 45 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

राज्यभर में परीक्षा के लिए 94 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें रांची में सर्वाधिक 30 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग और चाईबासा के जिला मुख्यालयों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जबकि परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले केंद्रों के द्वार बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर उत्तर पुस्तिका पर ली जाएगी।

प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। अभ्यर्थियों की मेधा सूची प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दंडाधिकारियों और पुलिस बलों को सुबह 8:30 बजे से तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा केंद्रों के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

Share This Article