झारखंड स्टेट बार काउंसिल उपाध्यक्ष ने राज्यपाल से की मुलाकात, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

झारखंड स्टेट बार काउंसिल उपाध्यक्ष ने राज्यपाल से की मुलाकात, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Johar News Times
1 Min Read

रांची : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने रांची स्थित राजभवन (लोक भवन) में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शुक्ल ने राज्य में अधिवक्ताओं को हो रही विभिन्न समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया और झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग रखी।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजेश शुक्ल को झारखंड स्टेट बार काउंसिल का तीसरी बार भारी मतों से उपाध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अधिवक्ताओं के हित में किए जा रहे उनके कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह सक्रिय रूप से काम करते रहने की अपेक्षा जताई।

Share This Article