जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, 7 मोबाइल व 9 सिम कार्ड बरामद

जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, 7 मोबाइल व 9 सिम कार्ड बरामद

Johar News Times
2 Min Read

जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व पु०नि० मो० फारूक ने किया।

पुलिस द्वारा फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनगढ़ी स्थित गुलाम मुहम्मद के घर तथा करमाटाँड़ थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरियाँ के समीप पलाश झूड़ के पास छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान साइबर अपराध करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में बनगढ़ी निवासी 30 वर्षीय गुलाम मुहम्मद, पिता मुरताज मियाँ तथा डुमरियाँ निवासी 31 वर्षीय मो० मकबूल अंसारी, पिता मो० मईन अंसारी शामिल हैं। दोनों आरोपी जामताड़ा जिले के रहने वाले हैं।

इस संबंध में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 25/26 दिनांक 12 मई 2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), आईटी एक्ट की धारा 66(B)(C)(D) तथा टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023 की धारा 42(3)(e) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी गेमिंग एप के ग्राहकों को फोन कर झांसे में लेते थे। इसके बाद उन्हें फर्जी रिचार्ज और कूपन ऑफर का लालच देकर ठगी करते थे। साथ ही विभिन्न बैंकों के APK फाइल डाउनलोड करवाकर लोगों के बैंक खातों से पैसे उड़ाने का काम करते थे।

जामताड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article