सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन ने बुधवार को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस वर्ष कुल 85.20 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं।
बोर्ड के अनुसार, छात्र अपने परिणाम सीबीएसई रिजल्ट पोर्टल, सीबीएसई वेबसाइट और सीबीएसई रिजल्ट वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिटल मार्कशीट DigiLocker और UMANG App के माध्यम से भी उपलब्ध कराई गई है।
ऐसे चेक करें CBSE 12वीं रिजल्ट 2026
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “CBSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
- मार्कशीट डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
इस वर्ष 18 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं CBSE 12वीं परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है, इसलिए छात्रों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है।
छात्राओं का प्रदर्शन रहा बेहतर
हर साल की तरह इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में अधिक रहा। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह छात्राओं की बढ़ती शैक्षणिक भागीदारी और बेहतर तैयारी का संकेत है।
अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com
