जमशेदपुर स्थित पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने गृह रक्षक नव नामांकन प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम की ओर से जारी सूचना के अनुसार गृह रक्षक नव नामांकन कोषांग द्वारा विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की जांच के बाद आवेदकों की प्रारंभिक सूची तैयार कर ली गई है।
जारी सूचना में बताया गया है कि प्राप्त आवेदनों की सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट और JAP IT पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। सभी आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे अपने आवेदन के आधार पर सूची में दर्ज विवरण का मिलान कर लें और अपने नाम के सामने अंकित सभी कॉलम की जांच अवश्य करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी आवेदक को सूची में दर्ज जानकारी में किसी प्रकार की त्रुटि, गलत सूचना या अन्य आपत्ति दिखाई देती है, तो वह 3 जून 2026 को शाम 5 बजे तक अपना दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है। दावा-आपत्ति प्रभारी पदाधिकारी, गृह रक्षक नव नामांकन कोषांग सह प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, समाहरणालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी।
सूचना में यह भी कहा गया है कि दावा या आपत्ति जमा करने के बाद उसकी पावती रसीद प्राप्त करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। यह सूचना उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की ओर से जारी की गई है।
अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com
