जमशेदपुर कॉरपोरेट न्यूज : टाटा मोटर्स में 7 दिन कामकाज प्रभावित, 29 मई से 4 जून तक क्लोजर और कंपलसरी ऑफ

जमशेदपुर कॉरपोरेट न्यूज : टाटा मोटर्स में 7 दिन कामकाज प्रभावित, 29 मई से 4 जून तक क्लोजर और कंपलसरी ऑफ

Johar News Times
2 Min Read

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ने बाजार की स्थिति और व्यावसायिक जरूरतों को देखते हुए 29 मई से 4 जून तक सात दिनों के लिए क्लोजर और कंपलसरी ऑफ की घोषणा की है। इस अवधि में तीन दिन कंपलसरी ऑफ और तीन दिन ब्लॉक क्लोजर रहेगा, जिससे पूरे सप्ताह उत्पादन और कार्यालय कार्य प्रभावित रहेगा।

31 मई को सामान्य साप्ताहिक अवकाश
31 मई को नियमित साप्ताहिक अवकाश रहेगा। हालांकि फाउंड्री डिवीजन में 29 और 30 मई को सामान्य कामकाज जारी रहेगा, क्योंकि वहां यह अवकाश लागू नहीं होगा।

कंपलसरी ऑफ की व्यवस्था
कंपनी के सर्कुलर के अनुसार कर्मचारियों को पूर्व में किए गए कार्य के बदले प्रतिपूरक अवकाश दिया जा रहा है। इसमें 15 मार्च के बदले 29 मई, 29 मार्च के बदले 30 मई और 19 अप्रैल के बदले 1 जून को कंपलसरी ऑफ घोषित किया गया है। प्रबंधन ने कहा है कि जिन कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया जाएगा, वे अपना कंपलसरी ऑफ तय समय में ले सकते हैं।

2 से 4 जून तक ब्लॉक क्लोजर
दूसरे सर्कुलर के अनुसार 2 से 4 जून तक ब्लॉक क्लोजर रहेगा, जो प्रबंधन और यूनियन के समझौते के तहत लागू किया गया है। इस दौरान कर्मचारियों को 50 प्रतिशत दिनों के लिए पीएल या सीएल लेना होगा, जबकि बाकी अवधि का सामान्य वेतन मिलेगा।

उत्पादन और मांग के संतुलन का कदम
इस फैसले के बाद कर्मचारियों में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि ऑटो सेक्टर में मांग और उत्पादन संतुलन को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह निर्णय लिया है।

Share This Article