IPL 2026: राहुल-निसांका के दम पर दिल्ली की धमाकेदार जीत, राजस्थान को 7 विकेट से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया

Johar News Times
3 Min Read

दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया। सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने 225 रनों का बड़ा लक्ष्य महज 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया और टूर्नामेंट में वापसी की।

पराग की कप्तानी पारी से राजस्थान ने बनाया बड़ा स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल (6) और वैभव सूर्यवंशी (4) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद कप्तान रियान पराग ने मोर्चा संभालते हुए 50 गेंदों में 90 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें ध्रुव जुरेल (42 रन, 30 गेंद) का अच्छा साथ मिला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी हुई। अंत में डोनोवन फेरेरा ने 14 गेंदों में 47 रन (6 छक्के, 2 चौके) बनाकर टीम को 20 ओवर में 225 रन तक पहुंचाया। दिल्ली की ओर से मिशेल स्टार्क ने 4 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि काइली जेमिसन, कप्तान अक्षर पटेल और T Natarajan को 1-1 सफलता मिली।

- Advertisement -
Ad image

राहुल-निसांका की तूफानी शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को इस सीजन पहली बार मजबूत शुरुआत मिली। पाठुम निस्संक (62 रन, 33 गेंद) और के एल राहुल (75 रन, 40 गेंद) ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी की। पावरप्ले तक दिल्ली बिना विकेट खोए 70 रन बना चुकी थी। निसांका के आउट होने के बाद राहुल ने 15वें ओवर तक पारी संभाली। नीतीश राणा ने भी 17 गेंदों में 33 रनों की उपयोगी पारी खेली। अंत में त्रिस्तान स्टब्स (नाबाद 18) और आशुतोष शर्मा (नाबाद 25) ने टीम को जीत दिलाई।

राजस्थान की गेंदबाजी रही फीकी
राजस्थान की ओर से तुषार देशपांडे, जोफरा आरचर और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया, लेकिन टीम दिल्ली के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रही।

अंकतालिका में सुधार
इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार तीन हार का सिलसिला तोड़ते हुए अंकतालिका में वापसी की है। टीम के अब 9 मैचों में 4 जीत और 5 हार के साथ छठे स्थान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article