महुदी पंचायत में ग्रामसभा आयोजित, विकास कार्यों को लेकर कई अहम प्रस्ताव पारित

Johar News Times
1 Min Read

नोवामुंडी प्रखंड के महुदी पंचायत अंतर्गत इंदिरा टोला में आयोजित ग्रामसभा में स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मुंडा अजय लागुरी ने की, जबकि प्रदीप प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी ने बैठक को सार्थक और प्रभावी बनाया।

ग्रामसभा के दौरान नाली निर्माण, कुएं की मरम्मत और भीषण गर्मी के मद्देनजर पेयजल संकट जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने पंचायत कार्यालय में आधार कार्ड से जुड़े कार्य बंद होने पर भी चिंता जताई। इसके अलावा क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

- Advertisement -
Ad image

विस्तृत विचार-विमर्श के बाद ग्रामसभा में सर्वसम्मति से नाली निर्माण, कुएं की मरम्मत और सामुदायिक शौचालय निर्माण के प्रस्ताव पारित किए गए। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इन प्रस्तावों पर जल्द कार्रवाई होगी, जिससे क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं में सुधार आएगा।

बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेस प्रखंड महासचिव प्रदीप प्रधान, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मामूर अंसारी, राकेश गोंड, दानिश हुसैन, विकाश गौड़, रोशन लागुरी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article