जनता दल यूनाइटेडकी जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बुधवार को घाटशिला स्थित रेन बसेरा ढाबा में आयोजित की गई। जिला महासचिव वीरसिंह देवगाम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और प्रखंड स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार के तहत अहम निर्णय लेते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें स्वरीत राज शुक्ला को घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष और पप्पू सिंह को मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
बैठक को संबोधित करते हुए जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। उन्होंने आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा।
उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं। साथ ही, स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान का प्रयास करें।
इस संगठनात्मक बैठक में मुख्य रूप से सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, नीरज सिंह, हीरालाल प्रमाणिक, उपेन्द्र कुमार सिंह, सागर दीप मलला, अजय भगत और प्रतीक उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
