पांवड़ा पंचायत में झामुमो कार्यालय में आग, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने लिया जायजा

Johar News Times
2 Min Read

पांवड़ा पंचायत स्थित झामुमो संपर्क कार्यालय में आज तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से कार्यालय पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नवनियुक्त पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नेता जगदीश भकत एवं प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू से पूरी घटना की जानकारी प्राप्त की।


घटना के उपरांत प्रखण्ड कमिटी द्वारा जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, सचिव रतन महतो एवं सह सचिव मो. जलील के साथ मिलकर दिसोम गुरु बाबा शिबू सोरेन एवं पूर्व विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही प्रखण्ड कमिटी ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

- Advertisement -
Ad image


इस अवसर पर अपने वक्तव्य में जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि समाज के दलित, शोषित और वंचित वर्गों को इसका लाभ मिल सके।


इस अवसर पर झामुमो के विकास मजूमदार, अम्पा हेंब्रम, बाबूलाल मुर्मू, सौरभ बोस,आजाद बेहरा,हीरा सिंह सोमेन मिश्रा, अंकुर कावरी, मेघराय बेसरा, सुखलाल हांसदा, देवलाल महतो, गोपाल शर्मा, शेख शाहिद, रहमत अंसारी, विमल मार्डी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Share This Article