पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी की ओर से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन एवं जिला कमेटी के सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि झामुमो हमेशा से आदिवासी, मूलवासी और गरीबों की आवाज उठाने वाली पार्टी रही है। आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत कर जनसमस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी।
सम्मान समारोह में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, शिवचरण हांसदा, मो. गुलाब, बलराम महतो, पिटला दास, मुखिया राधानाथ मुर्मू, राजा बारिक, बापी नंदी, अजित कुमार गोप, झंटू भोल समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट पोर्टल न्यूज को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com
