गोलमुरी के आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के चार प्रशिक्षुओं का कैंपस चयन

गोलमुरी के आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के चार प्रशिक्षुओं का कैंपस चयन

Johar News Times
2 Min Read

क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में मिला रोजगार का अवसर, संस्थान में खुशी का माहौल,

आर. डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित आर. डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। संस्थान के चार प्रशिक्षुओं का चयन देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Craftsman Automation Limited में हुआ है। चयन के बाद संस्थान में खुशी का माहौल है।

- Advertisement -
Ad image

संस्थान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार चयनित प्रशिक्षुओं में देबाशीष, स्वप्निल, कन्हैया और प्रीतम शामिल हैं। सभी प्रशिक्षुओं ने अपनी मेहनत और तकनीकी दक्षता के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।

संस्थान के प्रबंधन, प्रशिक्षकों और कर्मचारियों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, अनुशासन और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप दिए जा रहे प्रशिक्षण का परिणाम है।

प्रबंधन ने बताया कि आर. डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर लंबे समय से युवाओं को रोजगारोन्मुख तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। यहां प्रशिक्षित विद्यार्थी देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संस्थान का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

संस्थान ने Craftsman Automation Limited का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी ने प्रशिक्षुओं को अपने संस्थान में करियर शुरू करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है।

- Advertisement -
Ad image

प्रबंधन ने कहा कि आने वाले समय में भी संस्थान युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करता रहेगा।

Share This Article