बंगाल में वोटिंग से पहले बम हमला, मालदा में EVM खराब; तमिलनाडु में भी तेज मतदान

बंगाल में वोटिंग से पहले बम हमला, मालदा में EVM खराब; तमिलनाडु में भी तेज मतदान

Johar News Times
2 Min Read

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में गुरुवार को पहले चरण के तहत मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल की 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 11 बजे तक बंगाल में 41.11% और तमिलनाडु में 37.56% मतदान दर्ज किया गया।

मतदान से पहले बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के नौदा इलाके में देर रात देसी बम से हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनका विरोध हुआ और TMC कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो गई। इसके बाद हुमायूं कबीर धरने पर बैठ गए।

- Advertisement -
Ad image

वहीं मालदा के एक मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने से हंगामा मच गया। नाराज लोगों ने चुनाव अधिकारियों को घेरकर विरोध जताया।

राज्यभर में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक है। तमिलनाडु में भी वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है।

चेन्नई में अभिनेता अजित कुमार और टीवीके प्रमुख विजय मतदान करने पहुंचे। उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बंगाल में मुख्य मुकाबला TMC और BJP के बीच माना जा रहा है। चुनाव आयोग बूथों पर वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी कर रहा है। राज्य की बाकी 142 सीटों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

- Advertisement -
Ad image

उधर तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक रोचक पहल देखने को मिली, जहां एक रोबोट ने वोटरों का चॉकलेट देकर स्वागत किया। हालांकि, पिछले दो चुनावों में राज्य में मतदान प्रतिशत 75% से कम ही रहा है।

Share This Article