जेल से छूटने के बाद बनाया बाइक चोर गिरोह, 12 चोरी की बाइक के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

जेल से छूटने के बाद बनाया बाइक चोर गिरोह, 12 चोरी की बाइक के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

Johar News Times
3 Min Read

रांची में जेल से बाहर आने के बाद दोबारा अपराध की दुनिया में सक्रिय हुए एक संगठित बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में वसीम ओहदर उर्फ वसीम आलम (पिता सबित ओहदर), शरीफ खान (पिता वजीर खान, दोनों घाघरा बेड़ो), तौहिर अंसारी (पिता कुर्बान अंसारी), दानिश आलम (पिता मंसूर आलम, दोनों कर्रा जरियागढ़ खूंटी), मोइन खान (पिता जहूर खान, लापुंग रांची), नसीम अंसारी (पिता इजाज अंसारी, नगड़ी रांची) और अभय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (पिता स्व. शिवजी सिंह, छपरा बिहार) शामिल हैं।

बरामद वाहनों में टीवीएस अपाची बाइक (JH01 EM 3762), BR07 AL 2762, बिना नंबर की अपाची (इंजन नंबर CE4GK211974), अपाची का पेट्रोल टंकी और कटा हुआ इंजन, हीरो स्प्लेंडर (JH02 X 3855), JH 02F 8202, JH 01 AE 1307, बिना नंबर की स्प्लेंडर (इंजन नंबर HA11EVLHC83626), होंडा साइन (JH 01 BB 2410), हीरो पैशन प्रो (JH 24C 8795), बजाज पल्सर (JH 01AB 5171) तथा बिना नंबर का बजाज NS का खुला इंजन (इंजन नंबर JLZCEG20643) शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि सिदरौल जोड़ा मंदिर के पास वाहन जांच अभियान के दौरान ब्लू रंग की अपाची बाइक पर सवार अभय सिंह को रोका गया था। कागजात नहीं दिखाने पर कड़ाई से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि बाइक नामकुम बाजार से चोरी की गई थी, जिसे वह वसीम ओहदर को बेड़ो पहुंचाने जा रहा था। अभय सिंह ने यह भी बताया कि वह पहले भी जेल जा चुका है और जेल में ही उसकी मुलाकात वसीम से हुई थी। जांच में खुलासा हुआ कि जेल से छूटने के बाद आरोपियों ने मिलकर गिरोह बनाया और हाट बाजारों से बाइक चोरी कर उनका रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे तथा उन्हें सस्ते दामों में बेच देते थे।

गिरफ्तार अभय सिंह के खिलाफ नामकुम, लालपुर, चुटिया, पिठौरिया और बरियातू थानों में कुल 7 मामले दर्ज हैं, जबकि वसीम ओहदर के खिलाफ कोतवाली, नामकुम, लालपुर, लापुंग, जीआरपी, डोरंडा, पिठौरिया और चुटिया थानों में 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच जारी है।

ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट joharnewstimes.com को लाइक और सब्सक्राइब करें।

Share This Article