मात्र 30 मिनट की सैर बदल देगी आपकी जिंदगी; दिल की सेहत से लेकर तनाव तक, जानें पैदल चलने के ये 7 जादुई फायदे

सिर्फ 30 मिनट की सैर, सेहत में चार चाँद लगाएगी हर पहर।

Johar News Times
2 Min Read

खराब जीवनशैली और बढ़ते तनाव के बीच ‘पैदल चलना’ सबसे सस्ता और प्रभावी इलाज है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना की सैर न केवल वजन घटाती है बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम करती है।


आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत के लिए समय नहीं निकाल पाते, जिसका सीधा असर हमारे दिल और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना मात्र 30 से 45 मिनट की सैर आपको डॉक्टर के पास जाने से बचा सकती है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि पैदल चलना शरीर को सक्रिय रखने का सबसे सरल तरीका है।

- Advertisement -
Ad image

पैदल चलने के प्रमुख लाभ

  • नियमित वॉक से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक टल जाता है।
  • यदि आप जिम नहीं जा सकते, तो ‘ब्रिस्क वॉकिंग’ आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। यह कैलोरी बर्न करने और मोटापे को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • पैदल चलने से शरीर में ‘एंडोर्फिन’ नामक हैप्पी हार्मोन निकलता है, जो डिप्रेशन, स्ट्रेस और चिंता को दूर कर मूड को फ्रेश रखता है।
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए पैदल चलना किसी दवा से कम नहीं है। यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में बेहद कारगर है।

Share This Article