JMM की नई जिला समिति की पहली बैठक: विनोद पांडे ने दिया ‘रिजल्ट ओरिएंटेड’ बनने का मंत्र, योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प

Johar News Times
2 Min Read

जमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की नवनियुक्त पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की पहली महत्वपूर्ण बैठक रविवार को साकची स्थित शहीद निर्मल महतो गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पांडे ने पार्टी संगठन को और अधिक धारदार और ‘रिजल्ट ओरिएंटेड’ बनाने पर जोर दिया।

संगठन को सशक्त बनाने और विकास योजनाओं पर चर्चा बैठक के दौरान संगठन की मजबूती के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आह्वान किया कि वे राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। सभी पदाधिकारियों ने एक सुर में विकास कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान देने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
Ad image

दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी बैठक में पार्टी के कई बड़े नेता और विधायक शामिल हुए, जिनमें केंद्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक सविता महतो, केंद्रीय सचिव सह विधायक समीर मोहंती, विधायक मंगल कालिंदी और विधायक सोमेश सोरेन प्रमुख थे। इनके अलावा केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल सारंगी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, पूर्व सांसद सुमन महतो और पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू भी उपस्थित रहे।

नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी बैठक में जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, जिला सचिव रतन महतो, कोषाध्यक्ष कालीपदो गोराई समेत संगठन सचिव चंद्रशेखर टुडू, मोहम्मद नासिर खान और कई अन्य नवनियुक्त सदस्यों ने हिस्सा लिया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।


हर अपडेट के लिए जुड़े रहें — हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट पोर्टल को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com

Share This Article