7 मई को डीसी ऑफिस पर भाजपा का हल्लाबोल: बिजली-पानी के संकट को लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता

Johar News Times
2 Min Read

जमशेदपुर: झारखंड में गहराते पेयजल संकट और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। हेमंत सोरेन सरकार की कार्यप्रणाली के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर आगामी 7 मई को जिला उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेगी।

साकची कार्यालय में बनी रणनीति रविवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में 7 मई के प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। इस प्रदर्शन में जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे।

- Advertisement -
Ad image

जनता त्राहिमाम कर रही, सरकार बेखबर: संजीव सिन्हा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने राज्य सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि भीषण गर्मी में जनता पानी और बिजली के लिए भटक रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस सरकार इन बुनियादी समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल रही है। भाजपा जनता की आवाज बनकर अब सड़क पर संघर्ष करेगी और इस प्रदर्शन के जरिए सरकार को जगाने का काम किया जाएगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत बैठक के दौरान संगठन विस्तार के तहत सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, जिला महामंत्री राजीव सिंह, जितेंद्र राय सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और आईटी सेल के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


हर अपडेट के लिए जुड़े रहें — हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट पोर्टल को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com

Share This Article