कुचाई में झामुमो का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन विस्तार व जनगणना पर जोर

कुचाई में झामुमो का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन विस्तार व जनगणना पर जोर

Johar News Times
2 Min Read

कुचाई (सरायकेला-खरसावां) स्थित आम बगान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन (खरसावां विधानसभा क्षेत्र) आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने की। सम्मेलन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), प्रस्तावित जनगणना, मतदाता सूची और संगठन विस्तार जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक हालात में संगठन की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं, जिनकी सक्रियता से ही विचारधारा गांव-गांव तक पहुंचती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने की अपील की।

- Advertisement -
Ad image

जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने जनगणना को केवल आंकड़ों का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया। उन्होंने SIR को लेकर कहा कि इसके नाम पर किसी भी नागरिक को उसके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची और जनगणना से जुड़े मुद्दों पर सजग रहने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान अन्य दलों के कई कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा।

सम्मेलन में समाजसेवी बांसती गागराई, जिला सचिव वैद्यनाथ टुडू, उपाध्यक्ष धरमु गोप, धनु मुखी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डब्बा सोरेन, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुशीला तांती, सोनामोनी लौहार, कल्पना महतो, पार्वती गागराई, गणेश चौधरी, सुधीर महतो, गुरु चरण मुखी, नायडू गोप, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, करम सिंह मुंडा, राम सोय, भरत सिंह मुंडा सहित सभी प्रखंडों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में संगठन विस्तार के साथ-साथ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Share This Article