धनबाद में भू-धंसान को लेकर विरोध तेज, मुआवजा और पुनर्वास की मांग पर प्रदर्शन

धनबाद में भू-धंसान को लेकर विरोध तेज, मुआवजा और पुनर्वास की मांग पर प्रदर्शन

Johar News Times
1 Min Read

धनबाद जिले के सोनारडीह के टंडाबारी क्षेत्र में हुए भू-धंसान मामले को लेकर प्रभावित ग्रामीणों और रैयतों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) प्रबंधन की ओर से अब तक न तो उचित मुआवजा दिया गया है और न ही पुनर्वास की ठोस व्यवस्था की गई है।

इसी के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में कतरास थाना चौक पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बीसीसीएल के सीएमडी, केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीआईएसएफ के डीआईजी और एरिया-3 के जीएम का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।

- Advertisement -
Ad image

यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू ने बीसीसीएल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास बाघमारा क्षेत्र में ही किया जाए और जल्द राहत पहुंचाई जाए, अन्यथा व्यापक जनआंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीसीसीएल की लापरवाही के कारण कहीं सड़कें धंस रही हैं तो कहीं घर और लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ रही है।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराएगा और ठोस कार्रवाई की मांग करेगा।

Share This Article